सोना 50, चांदी 200 रु. तेज
जयपुर| डॉलरइंडेक्स में गिरावट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर मजबूत हो गया है। इसे देखते हुए स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए उछलकर 26,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं औद्योगिक मांग से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 200-200 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। भाव :- चांदी (999) 36,900, चांदी रिफाइन 36,400 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,650 रुपए, सोना जेवराती 25,300 रुपए, वापसी 24,700 रुपए प्रति 10 ग्राम।