पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्पादन कम होने से गुड़ महंगा

उत्पादन कम होने से गुड़ महंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में धुंध छाने से गुड़ के उत्पादन में कमी आई है। धुंध के कारण क्रैशरों पर गन्ने की आवक घट गई है। इसे देखते हुए दो दिन के अंतराल में गुड़ 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल महंगा हो गया है। कारोबारी मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकी निकलने से सूरजपोल मंडी में मंगलवार को गुड़ की सभी किस्मों में मजबूती का रुख रहा। ढ़ैया गुड़ थोक में 2350 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। पतासी 2525 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।