- Hindi News
- न्यू इंडिया एश्योरेंस का 16,000 करोड़ रुपए का प्रीमियम लक्ष्य
न्यू इंडिया एश्योरेंस का 16,000 करोड़ रुपए का प्रीमियम लक्ष्य
जयपुर| सार्वजनिकक्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने चालू वित्त वर्ष के लिए 16,000 करोड़ रुपए प्रीमियम संग्रह का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने पिछले साल 14,300 करोड़ रुपए प्रीमियम संग्रह किया था। यह जानकारी कंपनी के सीएमडी जी. श्रीनिवासन ने दी। वे यहां मोतीलाल अटल रोड पर मंडल कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम सिंह, उप क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिरोही, मंडल प्रबंधक रीता बावा भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी मार्केटिंग मुकेश गहलोत ने किया।