- Hindi News
- कैंसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञों की संगोष्ठी
कैंसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञों की संगोष्ठी
जयपुर| भगवानमहावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केन्द्र की ओर से हाल ही बच्चेदानी (एंडोमिट्रियम) के कैंसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रानू पाटनी के अनुसार कम उम्र की महिलाओं में भी इसका प्रतिशत बढ़ रहा है। मुख्य वक्ता मुंबई के विशेषज्ञ डॉ. हेमन्त टोंगांवकर थे। कार्यक्रम में चिकित्सालय अध्यक्ष नवरतन कोठारी भी मौजूद थे।