पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नए लगा रहे हैं, पुराने की अनदेखी\'

\"नए लगा रहे हैं, पुराने की अनदेखी\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेरेमिक्स-ग्लास औद्योगिक क्षेत्र घिलोठ की लॉन्चिंग

कॉर्पोरेट संवाददाता | जयपुर

प्रदेशके नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र के घिलोठ में सेरेमिक और ग्लास जोन बनेगा जिसमें 750 एकड़ में इकाइयां स्थापित की जाएंगी। सरकार इस जोन में 100 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाले प्रोजेक्ट्स को कस्टमाइज्ड पैकेज भी प्रदान करेगी। इन इकाइयों के लिए गेल की ओर से प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी। यह घोषणा यहां मंगलवार को रीको की प्रबंध निदेशक वीनू गुप्ता ने की। वे यहां निवेशकों की बैठक और सरकार के साथ कारोबारी बातचीत संबंधी कार्यक्रम में बोल रही थीं।

उन्होंने दावा किया कि यह देश का पहला संगठित सेरेमिक और ग्लास जोन होगा। इसे दिल्ली और एनसीआर की नजदीक का लाभ भी मिलेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन रीको और फिक्की ने संयुक्त रूप से किया। कजारिया सेरेमिक्स लिमिटेड के चेयरमैन अशोक कजारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया अभियान की घोषणा के साथ ही सेरेमिक्स और ग्लास उद्योग में विकास की उम्मीदें जगी हैं।

आईसीएस वेस्टर्न यूपी चैप्टर के चेयरमैन और सेंट्रल ग्लास एंड सेरेमिक्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के साइंटिस्ट इंचार्ज डॉ. एलके शर्मा, राजस्थान के माइन्स एवं जियोलोजी विभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक शर्मा, गेल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक एस. एन. कुमार और राज्य के उद्योग कमिश्नर अभय कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर सेरेमिक्स और ग्लास जोन पर आधारित एक ब्रॉशर का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रीको के महाप्रबंधक अनिल शर्मा द्वारा किया गया।

उद्यमियों को देनी होगी विश-लिस्ट

कस्टमाइज्डस्कीम ऐसे उद्यमों पर लागू होगी जो 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेंगे अथवा जो 500 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेंगे। इसी प्रकार से 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने वाले ऐसे उद्यमी भी कस्टमाइज्ड पैकेज का लाभ उठा सकेंगें, जो निर्धारित कच्चे माल का उपयोग करेंगे। रीको एमडी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इसके लिए उक्त उद्यमी को अनुमोदन के लिए एक ‘विश-लिस्ट‘ देनी होगी जिस पर राज्य सरकार के स्तर पर स्वीकृति के लिए विचार होगा।

\\\"गुजरात से महंगी जमीन\\\"

कार्यक्रममें गुजरात से आए कई उद्यमियों ने कहा कि घिलोठ में जमीन काफी महंगी है। एक एकड़ की कीमत 1.25 करोड़ रुपए है जबकि गुजरात में यह दर 20-25 लाख रुपए एकड़ ही ह