कैब दुष्कर्म मामले में नया खुलासा
पीिड़ता को गला दबाकर मारने की कोशिश की थी ड्राइवर ने
एजेंसी | नई दिल्ली/मैनपुरी
दुष्कर्मआरोपी शिव कुमार यादव ने कबूल किया है कि उसने पीड़ित महिला की गला दबाने की कोशिश की थी। यह भी पता चला है कि पिछले साल भी शिवकुमार पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी भी हुई थी। शिव पर 2003 में दुष्कर्म की कोशिश, गुंडा एक्ट, 2006 में आर्म्स एक्ट, 2009 में गुंडा एक्ट और 2013 में दुष्कर्म के केस दर्ज हुए थे। 2011 में भी दुष्कर्म मामले में जेल गया। उसके गांव के लोगों ने बताया कि कोई घर नहीं जहां उसने छेड़खानी की हो। 26 नवंबर को शिवकुमार ने अमेरिकी महिला से भी बदसलूकी की थी।
{2480अरब रु. की है कंपनी
{52 देशों में बुक करती है कैब
{अमेरिका में है हेडक्वार्टर
{रेडियो कैब शहर आधारित टैक्सी सेवा है। इसका खास नंबर होता है।
{जीपीएस सिस्टम से सभी कारें जुड़ी होती हैं। ताकी निगरानी हो सके।
{पेमेंट ड्राइवर को किया जाता है। वह कंपनी के प्रति जिम्मेदार होता है।
{वेब बेस्ड कंपनी स्मार्ट फोन एप के जरिए यूजर को सेवा देती है।
{कंपनी का शहर में अपना दफ्तर, वाहन और ड्राइवर होना जरूरी नहीं।
{पेमेंट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से, जो सीधे कंपनी के खाते में पहुंचता है।
थाइलैंड-स्पेन में भी पाबंदी
उबरपर भारत और नीदरलैंड के बाद थाइलैंड स्पेन में भी रोक लगाई गई।
यूएसके पोर्टलैंड-नेवादा में भी रोक।
9 शहर में उबर कैब सेवा : जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़ और कोलकाता में।
गगन भाटिया से दूसरे दिन भी सवाल-जवाब
पुलिसने उबर टैक्सी सर्विस के खिलाफ भी धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कंपनी पर सुरक्षित सफर और वेरिफाइड ड्राइवर का दावा कर लोगों को धोखा देने का आरोप है। कंपनी के जीएम गगन भाटिया की गिरफ्तारी भी संभव है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उबर को नोटिस भेजा है। लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर जवाब मांगा है। आयोग ने दिल्ली पुलिस से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
दिल्ली महिला आयोग में पेश उबर के जीएम गगन भाटिया।