- Hindi News
- गोल्फ क्लब को हरा टेिनस िखताब जीता जय क्लब ने
गोल्फ क्लब को हरा टेिनस िखताब जीता जय क्लब ने
मेजबानजय क्लब ने गोल्फ क्लब को 2-1 से हरा इंटर क्लब रैकेट स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में टेनिस खिताब जीत लिया। मंगलवार को खेले गए फाइनल के पहले मुकाबले में जय क्लब के दिनेश परनामी-कैलाश मंगल की जोड़ी को अमित शर्मा रंजू चैरियन के हाथों 7-11 से हार का सामना करना पड़ा। जय क्लब ने अगले दो मैच जीते। गौरव भार्गव ललित शर्मा की जोड़ी ने डॉ. जयंत सेन-रवि गोयनका को 11-6 से तथा नवीन महाजन-दिलीप शिवपुरी ने राकेश बैराठी-पीयूष शर्मा को 11-2 से मात दी।
एसबीएनकी जीत में चमके राहुल : राहुलकुमावत के ऑलराउंड प्रदर्शन (65, 2/27) से एसबीएन एकेडमी ने आशा देवी डागा टी-20 क्रिकेट में मैत्री क्लब को सात विकेट से हराया। मैत्री क्लब के 133 रन के जवाब में एसबीएन एकेडमी ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एक अन्य मैच में सबा क्लब ने जयपुर पिंक्स को 63 रन से मात दी।
सबा क्लब के 177 रन के जवाब में जयपुर पिंक्स की टीम 114 रन ही बना सकी।