अनैतिक काम में दंपती सहित 5 गिरफ्तार
जयपुर | जालूपुराथाना पुलिस ने वनस्थली मार्ग खाटूश्याम मंदिर के पास बुधवार को एक मकान में दबिश देकर अनैतिक काम करते दलाल दंपती सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दलाल दंपती राजेन्द्र अग्रवाल पूजा अग्रवाल और सरस्वती दास, सदाम खडेकर माणिक चंद से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी राजेन्द्र पिछले 25 साल से अनैतिक काम कर रहा है और उसके खिलाफ जयपुर शहर के थानों में 10 प्रकरण दर्ज हैं।