पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्र निपटेंगे कुपोषण से, 2 को सभी ग्राम पंचायतों में बैठक

आंगनबाड़ी केंद्र निपटेंगे कुपोषण से, 2 को सभी ग्राम पंचायतों में बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओंबच्चों में कुपोषण की बढ़ती समस्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चिंता जताए जाने के मद्देनजर पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस काम में आंगनबाड़ी केंद्रों को आगे आने के आदेश दिए हैं। विभाग की विभिन्न योजनाओं की दो दिवसीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्रीमत पांडे ने इस आशय के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने 2 अक्टूबर को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने के भी आदेश दिए।