पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले 12 दिन में आठ सरकारी छुटि्टयां

अगले 12 दिन में आठ सरकारी छुटि्टयां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सितंबरका आखिरी और अक्टूबर का पहला हफ्ता सरकारी कर्मचारियों के लिए ढेर सारी छुटि्टयों की सौगात लाने जा रहे हैं। नवरात्र स्थापना, दशहरा और ईदुल-अजहा की तारीखों का ऐसा संयोग बैठ रहा है कि आठ दिन तक सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यानी गुरुवार 25 सितंबर से अगले 6 अक्टूबर तक, 12 दिन में से आठ दिन छुट्टियां रहेंगी और दफ्तर सिर्फ चार दिन खुलेंगे। 25 सितंबर को नवरात्रा स्थापना का अवकाश रहेगा। 26 सितंबर को दफ्तर खुलेंगे। 27 सितंबर शनिवार 28 सितंबर रविवार को फिर अवकाश। सोमवार 29 मंगलवार 30 सितंबर और बुधवार एक अक्टूबर तक 3 दिन दफ्तरों में काम होगा। फिर 2 को गांधी जयंती, 3-4 को दशहरा अवकाश, 5 को रविवार और सोमवार 6 अक्टूबर को ईदुल-अजहा का अवकाश रहेगा। हालांकि ईदुल-अजहा का अवकाश चांद दिखाई देने पर निर्भर करेगा।

वर्किंगडे : सरकारीदफ्तर शुक्रवार 26 सितंबर, सोमवार 29 मंगलवार 30 सितंबर और बुधवार 1 अक्टूबर को खुले रहेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट में भी आगामी 12 दिन में से यही चार दिन वर्किंग के रहेंगे। शनिवार 27 सितंबर को केवल ऑफिस कार्य के लिए हाईकोर्ट खुलेगा। अधीनस्थ अदालतों में पांच दिन काम काज होगा। यानी 26, 27, 29 30 सितंबर और एक अक्टूबर को वर्किंग डे रहेंगे।

बैंकिंग लेनदेन के लिहाज से आने वाले दो सप्ताह मुश्किल भरे रहेंगे। वजह है बैंकों में पांच छुट्टियां और हाफ ईयर क्लोजिंग। इस कारण लगभग एक हफ्ते तक छोटे से लेकर बड़े बैंकिंग लेनदेन अटक सकते हैं। यह सिलसिला शुरू होगा 30 सितंबर से। यदि आप कोई चैक 30 सितंबर को क्लीयरिंग में भेजेंगे तो वह सात अक्टूबर को जमा हो सकेगा। इसलिए अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन 29 सितंबर तक कर लेना बेहतर रहेगा।

येहैं कारण : 30सितंबर और 1 अक्टूबर को हाफ इयर क्लोजिंग डे है। यानी इन दोनों दिनों बैंक खुलेंगे। लेकिन चेक क्लीयरिंग का कामकाज नहीं होगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है। 3 अक्टूबर को दशहरे का अवकाश रहेगा। 4 अक्टूबर को शनिवार है। बैंक में आधे दिन काम होगा। इस दौरान दो दिन के लंबित कामकाज ही पूरे हो पाएंगे। 5 अक्टूबर को रविवार है। 6 अक्टूबर को बकर ईद की छुट्टी सकती है। इसके बाद दो दिन तक लंबित कामकाज निपटाने के बाद ही बैंकों में कामकाज आम दिनों की तरह हो पाएगा।

30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच अटकेगा बैंकों में लेनदेन