पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया गांधी से मिले कांग्रेस विधायक

सोनिया गांधी से मिले कांग्रेस विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशमें विधानसभा के उप चुनावों में जीतने वाले कांग्रेस के तीनों विधायकों ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी साथ थे। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. अर्चना शर्मा ने बताया कि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, वैर विधायक भजनलाल जाटव और नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। चुनाव परिणामों को लेकर सोनिया गांधी ने नेताओं से विस्तृत चर्चा की।