पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुत्रवधू केे दहेज प्रताड़ना केस से आहत होकर की आत्महत्या

पुत्रवधू केे दहेज प्रताड़ना केस से आहत होकर की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| पुत्रवधूद्वारा दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाने से आहत ससुर ने झोटवाड़ा के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 16 पन्नों का सुसाइड नोट, सेल्फॉस पाउडर और उल्टी की हुई मिली है। सुसाइड नोट में पुत्रवधू द्वारा झूठा केस दर्ज करवाने पर आत्महत्या करना लिखा है। उन्होंने पहले अपने रिश्तेदारों को फोन कर बेटे को निर्दोष बताया और बहू के केस दर्ज करवाने से आहत होने पर दुनि‍या छोड़ने की बात कही थी। उनकी मौत का पता चलने पर रिश्तेदारों ने फोन आने का खुलासा किया।

श्रीमाधोपुर (सीकर) निवासी दामोदर प्रसाद मिश्रा (61) झोटवाड़ा के राणा प्रताप नगर में रहते थे। वे जयपुर में 20 वर्ष से चाय का व्यापार करते थे। मंगलवार शाम वे मंदिर जाने की कहकर निकले। देर रात घर नहीं पहुंचे तो बेटे संजय ने मोबाइल पर फोन किया, जो बंद आया। वे थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचे, तो वहां पता चला कि ढेहर का बालाजी स्टेशन पर बेंच पर एक व्यक्ति का शव मिला है। संजय ने पिता को पहचान लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। संजय ने बताया कि उसकी 9 वर्ष पहले कुचामन निवासी युवती से शादी हुई थी। उनके आठ वर्ष की बेटी है। तीन वर्ष पहले प|ी बेटी को लेकर पीहर चली गई। एक माह पहले उसने कुचामन थाने में केस दर्ज कराया था।