ट्रक हुए अंडरलोड, ट्रैक्टर रहे ओवरलोड
परिवहनविभाग की सख्ती के बाद बजरी ट्रक ऑपरेटर्स ने ओवरलोड बजरी के लिए नया रास्ता निकाल लिया है। पहले जहां बनास नदी से बजरी के ट्रक ओवरलोड आते थे, उनकी जगह अब ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड रही है। इससे परिवहन विभाग की कार्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। राजधानी में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से बजरी की निरंतर आवक जारी है। ये क्षमता से कई गुना बजरी भर कर ला रहे हैं। परिवहन अधिकारी भी ओवरलोड वाहनों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है।
विभाग ने ओवरलोड बजरी के ट्रकों के लिए चैकिंग सिस्टम बदल दिया है। इसके बाद भी ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लग रही है। ओवरलोड वाहन रात्रि के समय सबसे अधिक रहे हैं। पहले जहां ट्रैक्टर ट्रॉली शहर के अंदर एक जगह से दूसरी जगह बजरी ले जाने का काम आती थी, अब परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर बनास से ओवरलोड बजरी लाना शुरू कर दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली की संख्या संख्या 20 से बढ़कर 500 से ज्यादा हो गई है।