- Hindi News
- संघर्ष की कहानी में दिखाई देंगी जयपुर की एक्ट्रेस
संघर्ष की कहानी में दिखाई देंगी जयपुर की एक्ट्रेस
हिंदीमूवी, सीरियल और राजस्थानी मूवी में शहर के युवा लंबे समय से छाप छोड़ते आए हैं, लेकिन इस बार शुक्रवार को रिलीज होने वाली हिंदी मूवी ‘कहानी एक संघर्ष की\\\' में शहर की सोशल वर्कर टैलेंट दिखाती नजर आएंगी। ये हैं जयपुर की पूजा मक्कड़, जिन्होंने रियल लाइफ में मां से प्रभावित होकर रील लाइफ में मोटिवेशन मां की भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया, ‘कहानी एक संघर्ष की\\\' में एक ऐसी मां की भूमिका में हूं, जो लीड एक्टर को उसके कॅरिअर के लिए मोटिवेट करती है। मक्कड़ ने कहा, इससे पहले मुद्राराक्षसम में किरदार निभाया था और दो मूवी का निर्माण भी किया, लेकिन एक जीवंत किरदार की तलाश थी जो इस मूवी से पूरी हुई। समय-समय पर एक्टिंग में योगदान देते रहने के लिए शॉर्ट मूवी ‘बिफोर आई बेक\\\' के लिए अवॉर्ड भी मिला।