जयपुर में शुरू हुआ कॉफी फेस्टिवल
सिटी रिपोर्टर. कॉफीसिर्फ फ्रेशनेस देती है बल्कि ब्लड साफ करने से लेकर स्किन डिजिसिस को दूर करने में भी कारगर है। कॉफी के फायदे एवं कॉफी बनाने के मैथड्स सिखाने के उद्देश्य से जयपुर में ‘कॉफी फेस्टिवल’ की शुरुआत हुई। बनीपार्क स्थित सीसीडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉफी एवैंजलिस्ट अपरूपा रॉय ने सेकंड्स में उम्दा कॉफी बनाने के टिप्स दिए।
गुरुवार से शुरू हुए कॉफी फेस्टिवल का आयोजन 24 अक्टूबर तक किया जाएगा। कॉफी हाउस में आने वाले कस्टमर्स को कॉफी बनाने के टिप्स दिए जाएंगे। पार्टिसिपेंट्स को कॉफी मैथड्स सीखने पर सार्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस दिए जाएंगे। कॉन्फ्रेंस में अपरूपा रॉय ने बताया कि ‘फ्रेंच प्रेस’ और ‘स्टोवटॉप एक्सप्रेसो’ मशीन से घर बैठे टेस्टी एंड हेल्दी कॉफी बनाना आसान है।