- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } टेलीविजनएक्टर प्रियांश जोरा मंगलवार को अपने ननिहाल
सिटी रिपोर्टर } टेलीविजनएक्टर प्रियांश जोरा मंगलवार को अपने ननिहाल
सिटी रिपोर्टर } टेलीविजनएक्टर प्रियांश जोरा मंगलवार को अपने ननिहाल जयपुर एक शादी में शामिल होने पहुंचे। स्टार प्लस पर प्रसारित टीवी सीरियल ‘तू मेरा हीरो’ में प्रियांश टीटू के किरदार में एक आलसी और निखट्टू इमेज के साथ इन दिनों दर्शकों को काफी हंसा रहे हैं। इससे पहले वे कमर्शियल के साथ टीवी शो ‘24’ में भी काम कर चुके है। प्रियांश मूलतः श्रीगंगा नगर से हैं। मॉस कम्यूनिकेशन के स्टूडेंट रह चुके हैं। उन्होंने अपने स्कूल एजुकेशन के दौरान ही थिएटर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, टीटू के किरदार और मेरी रियल लाइफ में कोई भी सिमिलैरिटी नहीं है। 2012 में मैं दिल्ली से मुंबई गया तब सोचा नहीं था कि मुझे इतना बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। उन्होंने बताया कि ‘तू मेरा हीरो’ को शूट करने से पहले वो मथुरा गए थे। कुछ समय वहां गुजार कर आए जिससे वहां के लड़कों के बात करने के स्टाइल व्यवहार को ठीक से अपने किरदार में उतार पाए। शो में मथुरा की भाषा में बात करने के लिए ‘दुखम: सुखम’ बुक भी पढ़ी जो कि ब्रजभाषा में थी। शो में टीटू का किरदार अपनी मां के काफी करीब है। इस पर प्रियांश ने बताया कि मैं असल जिंदगी में भी मां का लाडला हूं।
टीटू के कैरेक्टर और मेरी रियल लाइफ में कोई सिमिलैरिटी नहीं : प्रियांश