पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘इलेक्ट्रॉनिक्स फॉर यू एक्सपो 2015’ में लॉंन्च करेंगे अपना यूनिक इनोवेशन

‘इलेक्ट्रॉनिक्स फॉर यू एक्सपो-2015’ में लॉंन्च करेंगे अपना यूनिक इनोवेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिट्सपिलानी से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके रोहिन और उनके दोस्त मेकेनिकल इंजीनियर मोहित ने एक मल्टीफंक्शन डिवाइस तैयार की है। यह डिवाइस इन्होंने न्यूज चैनल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की ब्रेकिंग न्यूज और शहर में सड़कों के गड्ढों और मोबाइल-टेबलेट की बैटरी लो प्रॉब्लम से तंग आकर ‘जेपपावर’ नाम की डिवाइस बनाई है। लोगों से फीडबैक मिलने पर प्रोटोटाइप रूप में विकसित कर इसे आम लोगों के लिए भी उपलब्ध करवा दिया है। रोहित ने बताया कि जेपपावर सेल्फ डिफेंस डिवाइस के तौर पर स्टेनगन (अचेत करने वाली गन), पावर बैंक और एलईडी फ्लैश लाइट जैसे फीचर्स से लैस हैं। लेडीज के लिए उन्हें हैंडल करना आसान नहीं है। हमने ‘जेपपावर को लाइट वेट, होल्ड और हैंडलिंग में आसान प्रोटोटाइप का रूप देकर रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने लायक बनाया है।

ऐसेकाम करता है जेपपावर

जेपपावरका स्टेनगन फंक्शन बटन दबाते ही दूर से ही हमला करने वाले व्यक्ति को पावरफुल इलेक्ट्रिक स्पार्क और तेज साउंड के जरिये चेतावनी देता है। अगर इससे भी वह अपने गलत इरादों से बाज नहीं आता तो यह करीब आने पर उसे 20 हजार वॉल्ट का इलेक्ट्रिक झटका देता है। हमलावर को लगने वाला यह झटका उसे कुछ मिनटों के लिए अचेत कर टेम्परेरी पेरालाइज की अवस्था में पहुंचा देता है। इसे पावरफुल एलईडी लाइट सोर्स टॉर्च के रूप में काम लेने के अलावा इनबिल्ट 4000 एमएएच की रिचार्जेबल बैटरी फिक्स की गई है, जो स्मार्टफोन टेबलेट्स और गैजेट्स को चार्ज करती है।

एक्सपो-2015में लॉंन्च होगा

दिल्लीमें 26 से 28 फरवरी तक होने वाले ‘इलेक्ट्रॉनिक्स फॉर यू एक्सपो-2015’ में जेपपावर लॉन्च किया जाएगा। यह ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये उपलब्ध हो जाएगा।

फोन को चार्ज करेगा मनचलो को डिस्चार्ज करेगा जेपपावर

जेपपावर इंनोवेटर मोहित और रोहिन कुमार।

शरारतियों को \\\"जेपपावर\\\' देगा 20 हजार वोल्ट का झटका