- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } जे.के.लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में ‘टैलेंट कम फर्स्ट, नॉट
सिटी रिपोर्टर } जे.के.लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में ‘टैलेंट कम फर्स्ट, नॉट
सिटी रिपोर्टर } जे.के.लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में ‘टैलेंट कम फर्स्ट, नॉट प्रिजर्वेंस’ विषय पर थर्ड नेशनल डिबेट कॉम्पीटीशन का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कॉलेजों और स्कूलों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन जेकेएलयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. एस.के. मजुमदार ने किया। कॉम्पीटीशन में कॉलेज लेवल पर आईआईएस यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सेंट जेवियर कॉलेज, आर्या इंस्टीट्यूट, एमएनआईटी, बिट्स पिलानी और जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी ने भाग लिया।
डिबेट राउंड के बाद आदित्य अवस्थी ने अंतिम क्यू एंड दौर का आयोजन किया। इसमें जूरी ने प्रतिभागियों के ज्ञान की गहराई, विश्वास एवं तनावपूर्ण स्थितियों में धैर्य नहीं खोने से संबंधित सवाल पूछे।
स्कूल लेवल पर सेंट एंजिला सोफिया सीनियर सैकंडरी स्कूल विजेता नीरजा मोदी स्कूल उपविजेता रहा। कॉलेज लेवल पर एमएनआईटी, जयपुर ने पहला सेंट जेवियर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और प्राइज देकर सम्मानित किया गया।
जेके एलयू में हुआ नेशनल डिबेट कॉम्पीटीशन