रिटायर्ड सीआई को एक साल का कारावास
जयपुर | एनआईएक्ट मामलों के कोर्ट ने चेक बाउंस केस में नटवर नगर निवासी रिटायर्ड सीआई अब्बास अहमद को एक साल के कठोर कारावास चार लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने यह आदेश शौकत खान के परिवाद पर दिया। परिवाद में कहा कि निजी जरूरतों के लिए अभियुक्त ने परिवादी से 3,35,000 रुपए उधार लिए थे और इसे चुकाने के लिए एक चेक दिया। लेकिन जब परिवादी ने राशि का भुगतान लेने के लिए चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। लीगल नोटिस देने के बाद भी जब अभियुक्त ने चेक राशि नहीं दी तो कोर्ट में परिवाद दायर किया।
चेक बाउंस का मामला