- Hindi News
- खून दिलवाने के बहाने रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार
खून दिलवाने के बहाने रुपए हड़पने वाला गिरफ्तार
जयपुर | एसएमएसअस्पताल में भर्ती मरीज की प|ी से खून दिलवाने के बहाने 6100 हड़पकर भाग निकले आरोपी को मंगलवार को मोतीडूंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात सात माह पहले की है। मंगलवार को चरक भवन में पति की जांच के लिए आई प|ी ने आरोपी को एक ढाबे पर काम करते देखकर पहचान लिया। उसके हंगामा मचाने पर आसपास मौजूद गार्डों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार पवन जैन (55) खजाने वालों का रास्ता में रहता है। वह पिछले साल एसएमएस में वार्ड बॉय की नौकरी करता था। आगरा निवासी सरोज देवी पिछले साल अगस्त में कैंसर पीड़ित जगदीश को दिखाने लाई थी। तब डॉक्टर ने जगदीश को भर्ती कर ऑपरेशन करने की बात कही और दो यूनिट खून की जरूरत बताई। सरोज ब्लड बैंक गई। वहां उसे देखकर पवन ने बताया कि यहां 7 हजार में एक यूनिट खून मिलता है। मैं तुम्हें छह हजार रु. में उपलब्ध करवा दूंगा। पवन ने सरोज से 6100 रुपए ले लिए और चला गया।
इस बीच ऑपरेशन कैंसिल हो गया। तब सरोज देवी ने पवन से रुपए लौटाने को कहा। वह टालमटोल करने लगा। बाद में नौकरी छोड़कर ढाबे पर काम करने लगा। मंगलवार को चरक भवन के पास सरोज देवी ने उसे देखकर पहचान लिया और शोर मचाकर पकड़वा दिया।