पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवीय नगर पुलिया पर भिड़ी छह कारें

मालवीय नगर पुलिया पर भिड़ी छह कारें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवीयनगर पुलिया पर मंगलवार सुबह छह वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इससे जाम की स्थिति बन गई। जेएलएन मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर मालवीय नगर दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कारों की टक्कर के बाद उनमें सवार लोग आपस में उलझ पड़े और एक-दूसरे की गलती बताने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करवाया। इसके बाद एक दो वाहनों को क्रेन शेष को ऐसे ही हटवाकर रास्ता खुलवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगे चल रही एक कार के ड्राइवर ने पुलिया पर अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे तेज रफ्तार में पीछे से रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पुलिस के मुताबिक किसी भी वाहन चालक ने रिपोर्ट नहीं दी है। वे सभी आपस में बातचीत कर चले गए।