- Hindi News
- इधर..फर्जी पट्टा देकर हड़पे 5 लाख रुपए, पकड़ा गया
इधर..फर्जी पट्टा देकर हड़पे 5 लाख रुपए, पकड़ा गया
जयपुर | हथरोईगढ़ी गृह निर्माण सहकारी समिति का फर्जी पट्टा रसीदें तैयार कर भूखंड बेचकर पांच लाख रुपए हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कमिश्नरेट की संगठित अपराध शाखा ने की। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिराम गुर्जर उर्फ अजिराम (40) गांव जहाज, तहसील बल्ल्भगढ़, वैर भरतपुर का रहने वाला है। जबकि, इसी मुकदमे में सह आरोपी महेंद्र यादव पहले गिरफ्तार हो चुका है। उनके खिलाफ त्रिलोक चंद हाड़ा ने तत्कालीन जेडीए थाने में 12 मार्च 2011 को केस दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपी महेंद्र यादव, मनोज पारीक, लक्ष्मी सिसोदिया नागेश पारीक ने मिलकर उसे जामडोली में कानजी नगर स्थित प्लॉट नं. 45 दिखाया। उन्होंने प्लॉट का मालिक अनिराम गुर्जर होना बताया। आरोपियों ने त्रिलोकचंद की प|ी मंजूबाला हाड़ा को 28 जनवरी 2011 को प्लॉट बेचकर 5 लाख रुपए ले लिए। उन्होंने मंजूबाला को हथरोई गढ़ी गृह निर्माण सहकारी समिति का फर्जी आवंटन पत्र रसीदें तैयार कर दे दी। इन दस्तावेजों को असली बताया। मंजूबाला त्रिलोकचंद प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचे। तब मालूम चला कि भूखंड का असली मालिक अनिराम गुर्जर ना होकर कोई और व्यक्ति है।
उन्होंने रुपए लौटाने को कहा। तब आरोपी महेंद्र यादव लक्ष्मी सिसोदिया ने 2 फरवरी को एक स्टांप पेपर दो सादा कागज पर मंजूबाला के पक्ष में एक समझौता पत्र लिखा। महेंद्र ने बीओबी, एमआई रोड का चार लाख रुपए का एक चैक 10 हजार रुपए नकद दिए। महेंद्र ने परिवादी पक्ष को चार लाख रुपए देकर चैक वापस लेने की बात कही। लेकिन बाद में मुकर गया।
चार साल से था फरार