पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामे के बाद दूसरे दिन भी नहीं खुला डाकघर

हंगामे के बाद दूसरे दिन भी नहीं खुला डाकघर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमवारामगढ़ | तहसीलमुख्यालय पर क्षेत्र के मुख्य डाकघर के डाकपाल की तबीयत खराब हो जाने से दूसरे दिन मंगलवार दोपहर तक डाकघर के सारे कामकाज ठप रहे। लोगों के हंगामा करने पर दोपहर 12 बजे डिविजनल ऑफिस जयपुर शास्त्रीनगर से डाकपाल की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

डाकपाल के यहां पहुंचने पर डाकघर में सभी कार्य सुचारु हुए।

यहां के डाकपाल मनोज वर्मा को सोमवार सुबह बहुत अधिक उल्टी-दस्त हो जाने से उपचार के लिए यहां की सीएचसी में भर्ती रखा गया। उनकी अनुपस्थिति में डाकघर के सारे कामकाज ठप हो गए। दूर-दराज से पेंशन लेने यहां पहुंचे वृद्धजनों को काफी परेशान होकर निराश लौटना पड़ा। डाकघर के अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना डिविजनल अॉफिस को देकर यहां वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की, लेकिन उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

अगले दिन मंगलवार तक यहां डाकपाल की व्यवस्था नहीं हुई। पूर्व सरपंच सुरेश पारीक के नेतृत्व में वृद्धजनों ने डाकघर पर ताला देखकर हंगामा कर दिया। डाकघर के बाहर दो घंटे तक हंगामा होने से उच्च अधिकारियों की आंखें खुली। उन्होंने यहां डाकपाल की वैकल्पिक व्यवस्था की।