- Hindi News
- सफाई सुधार के लिए लाहोटी ने नगर िनगम सीईओ को लिखा पत्र
सफाई सुधार के लिए लाहोटी ने नगर िनगम सीईओ को लिखा पत्र
जयपुर | शहरकी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए दोनों ही दलों के पार्षद आगे आने लगे हैं। हाल ही में भाजपा के प्रदेश मंत्री और पार्षद अशोक लाहोटी ने सफाई सुधार के लिए सीईओ ज्ञानाराम चौधरी को पत्र लिखा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए सफाई सुधार की महत्ती आवश्यकता बताई है। हालांकि लाहोटी की सलाह की अफसरों ने अनसुनी कर दी। अब वे फिर से रिमाइंडर भेज रहे हैं। लाहोटी ने अपने पत्र में सफाई कर्मचारियों के समानीकरण की बात करते हुए कहा है कि प्रत्येक वार्ड में 53 स्थाई कर्मचारी लगा दिए जाएं। ताकि हर वार्ड में सफाई सुधार एक समान हो सके। पत्र में कहा है कि निगम में स्थायी और अस्थाई कर्मचारियों की संख्या करीब 7 हजार है, लेकिन जोन वार्ड में जो कर्मचारी बांटे गए हैं, वह असमान हैं। कर्मचारियों की संख्या का निर्धारण किस आधार पर किया गया है खुद अफसरों को पता नहीं हैं।
^सफाईसुधार शहर की जरूरत है। लेकिन निगम के अफसर सुनवाई नहीं कर रहे। इनके पास कोई प्लान हैं और ही कोई सुझाव मानते हैं। मैंने पत्र लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर से रिमाइंडर भेज रहा हूं। -अशोक लाहोटी, पार्षद प्रदेश मंत्री भाजपा