- Hindi News
- राज्यपाल ने स्वर्ण पदक विजेता को बधाई दी
राज्यपाल ने स्वर्ण पदक विजेता को बधाई दी
जयपुर| राज्यपालकल्याण सिंह ने इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम में शामिल जयपुर के रजत चौहान को बधाई दी है। सिंह ने कहा कि इनकी इस उपलब्धि ने देश प्रदेश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है। राज्यपाल ने इन खेलों में और सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सफलता से प्रदेश के अन्य खिलािड़यों को भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।