पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम चुनाव के लिए पहली बैठक में दो विधायक ही पहुंचे

नगर निगम चुनाव के लिए पहली बैठक में दो विधायक ही पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं. जयपुर| नगरनिगम चुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को रखी पहली बैठक में ही ज्यादातर विधायक नदारद रहे। जयपुर प्रभारी ओपी महेंद्रा और जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन द्वारा बुलाई इस बैठक में सिर्फ दो विधायक ही पहुंचे। बाद में उन्होंने मंडल अध्यक्षों की बैठक लेकर फीडबैक लिया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पिछले दिनों नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नवनियुक्त प्रभारियों को 27 से 29 सितंबर तक बैठक करके तीन दिन में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। जयपुर में आखिरी दिन बैठक रखी गई। रविवार को प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में हवामहल विधायक सुरेंद्र पारीक और बगरु विधायक कैलाश वर्मा ही आए। दोनों के साथ ओपी महेंद्रा और संजय जैन ने मंत्रणा की। इसके बाद शहर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ प्रभारी ओपी महेंद्रा और शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बैठक की। विभिन्न वार्डों के समीकरण, विकास, दावेदारों और स्थानीय मुद्दों को लेकर मंडल अध्यक्षों से उन्होंने अलग- अलग बातचीत की। बैठक के बाद ओपी महेंद्रा ने मीडिया को बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर फीडबैक बैठक में सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से कई विधायक नहीं पहुंच पाए। फीडबैक जुटाकर प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।