पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घंटे में फॉल्ट ठीक

चार घंटे में फॉल्ट ठीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 अक्टूबर से आपकी रोजमर्रा जिंदगी में होंगे ये बदलाव

अब न्यूनतम पेंशन ~ 1000

अस्पतालों में आउटडोर 9 से 3 बजे

तीन महीने बाद खुलेंगे अभयारण्य

जंगल में मंगल

नहीं तो डिस्कॉम देगी हर्जाना

खंभे सेमीटर तक आने वाले केबल में फॉल्ट होने, मीटर से पहले के फ्यूज या एमसीबी जल जाने, जंफर फुंक जाने या ट्रांसफार्मर पर लूज कनेक्शन के चलते बाधित हुई बिजली आपूर्ति अब बिजली वितरण कंपनियां 4 घंटे में ठीक करेंगी। डिस्कॉम के नए स्टैंडर्ड ऑफ परफॉर्मेंस के तहत यह व्यवस्था की है। सुधार होने पर बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को हर्जाना देगी। कटौती की सूचना 24 घंटे पहले देनी होगी। (किसकाकितना हर्जाना- पढ़ें पेज-11)

केंद्रीय भविष्यनिधि संगठन की न्यूनतम पेंशन योजना के तहत 1 अक्टूबर से निजी क्षेत्र में न्यूनतम पेंशन सीमा 1000 रुपए होगी। इसका लाभ देश के 32 लाख ऐसे पेंशनरों को मिलेगा, जो निजी क्षेत्र से रिटायर हुए और उन्हें 100 रुपए से भी कम पेंशन मिल रही थी। राजस्थान में ऐसे 83 हजार 130 और जयपुर में 35 हजार 270 पेंशनर हैं। 45 लोग तो ऐसे हैं जिन्हें 100 रुपए से भी कम पेंशन मिल रही थी। नई योजना केंद्रीय भविष्य निधि संगठन के देशभर में स्थित 34 क्षेत्रीय तथा उपक्षेत्रीय कार्यालयों में 30 सितंबर को एकसाथ लांच होगी। राजस्थान में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बलियान इसे लॉन्च करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के 1000 पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश केसरकारी अस्पतालों का एक अक्टूबर से समय बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों का समय सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक का रहेगा। यह समय एक अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। जिला सेटेलाइट अस्पताल दो पारियों में संचालित होंगे। प्रथम पारी सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पारी शाम 4 से 6 बजे तक रहेगी। राजपत्रित अवकाश के दिन समय सुबह 9 से 11 बजे का रहेगा। इधर, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर का भी समय एक अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक का हो जाएगा।

मानसून केदौरान जुलाई से सितंबर तक बंद रहने वाले नेशनल टाइगर रिजर्व रणथंभौर और सरिस्का खुल जाएंगे। दोनों राष्ट्रीय उद्यानों में खासकर रणथंभौर में मई-जून के दौरान बाघों और उनके शावकों की अच्छी साइटिंग के चलते इस बार अच्छे टूरिज्म के संकेत हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर वाई-क