पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 55 मकान, 70 स्ट्रक्चर तोड़ कर िनकाली रिंग रोड की राह

55 मकान, 70 स्ट्रक्चर तोड़ कर िनकाली रिंग रोड की राह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दानदाता सेठिया का फार्म हाउस भी तोड़ा

रिंगरोड क्षेत्र में सोमवार को अभियान के पांचवें िदन अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान जेडीए दस्ते ने हल्के विरोध और इससे कहीं ज्यादा लोगों के आंसुओं के बीच रिंग रोड का सफर 7.2 किलोमीटर और आसान कर दिया। जेडीए सचिव पवन अरोड़ा और चीफ एनफोर्समेंट ऑफिसर आरएस शर्मा के निर्देशन में टोंक रोड से शुरू हुआ कब्जे लेने का काम सूरजपुरा के पास जाकर रुका। इस दौरान जेडीए दस्ते ने 70 स्ट्रक्चर तोड़े। इनमें 55 मकान सहित 2 मंदिर, 3 ढाबे, 5 दुकानें, 3 कुएं, पानी की 3 टंकियां और एक बड़ा फार्म हाउस को हटाया। अभी तक 27 किलोमीटर क्षेत्र में जमीन का कब्जा लिया जा चुका है। पीपला भरतसिंह गांव के 12 काश्तकारों ने कार्रवाई से पहले ही अपनी 55 बीघा जमीन जेडीए को समर्पित कर दी है।

सोमवार शाम जेडीए दस्ते ने शहर के बड़े दानदाता जयसिंह सेठिया का फार्म हाउस भी तोड़ा। उनके फार्म हाउस टूटने की शहर में चर्चा रही। सेठिया से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बड़ी आसानी से शहर के विकास के लिए बन रही रिंग रोड के दौरान फार्म के टूटने की बात को साधारण बताया।

पीड़ा भरा प्रश्न : कईऐसे लोगों के आशियानें उजड़ रहे हैं, जिनके पास रहने को छत नहीं है। कई लोग गरीबी रेखा में हैं, उनके पास जमीनें भी नहीं हैं। मुआवजे से जगह खोजकर छत बनाना मुश्किल है। जेडीए ऐसे लोगों को अफोर्डेबल हाउसिंग योजना में मकान नहीं दे सकता क्या? दे तो मदद िमले।