बीकानेर के लूणकरणसर में स्थापित देश की पहली जैतून रिफाइनरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 3 अक्टूबर को करेंगी। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान ऑलिव कल्टिवेशन लिमिटेड द्वारा संस्थापित यह देश की पहली रिफाइनरी होगी।