- Hindi News
- भिवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष का सम्मान
भिवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष का सम्मान
इंडोअमेरिकन चैंबर ऑफ एस.एम.ई. के निमंत्रण पर अमेरिकी संसद में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में भिवाडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बी.सी.सी.आई.) के अध्यक्ष रामनारायण सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया। बी.सी.सी.आई. का चार सदस्यीय एक प्रतिनिधि मंडल इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर है। इस प्रतिनिधि मंडल में चौधरी के अतिरिक्त नरेश अग्रवाल, सुनील शर्मा एवं योगेश जैन शामिल हैं। इस समारोह में भारत के अतिरिक्त अन्य देशों के भी चैंबर्स के प्रतिनिधि मंडल शामिल हुए।