- Hindi News
- हैंडीक्राफ्ट फेयर 14 अक्टूबर से नोएडा में
हैंडीक्राफ्ट फेयर 14 अक्टूबर से नोएडा में
कॉर्पोरेट संवाददाता | जयपुर
देशके सबसे बड़े ट्रेड शो में शामिल इंडिया हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (आईएचजीएफ) में इस बार दुनिया भर से 4000 से अधिक बॉयर्स आने की उम्मीद है। यह फेयर ग्रेटर ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 14 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस फेयर में 2700 से अधिक एग्जीबिटर्स और निर्यातक अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) के चेयरमैन लेखराज माहेश्वरी ने यह जानकारी दी। इस आयोजन में राजस्थान समेत कई प्रमुख राज्यों के हस्तशिल्प निर्माता भाग ले रहे हैं। यह आयोजन इस बार 1.90 लाख वर्गफुट क्षेत्र में लगने जा रहा है। माहेश्वरी के अनुसार एक दशक में देश का हैंडीक्राफ्ट निर्यात 15% की दर से बढ़ा है, लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में रुपए के लिहाज से यह ग्रोथ 30.80 फीसदी और डॉलर के हिसाब से करीब 17.55 फीसदी रही है।