रक्तदान संकल्प रैली कल
रक्तदान संकल्प रैली कल
जयपुर|राष्ट्रीय रक्तदानदिवस पर 1 अक्टूबर को रक्तदान परिसंघ स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान संकल्प रैली निकाली जाएगी। रैली शाम 5:15 बजे सांगानेरी गेट के हनुमान मंदिर से बाजारों में होते हुए रामलीला मैदान तक जाएगी। संयोजक देवेश बंसल ने बताया कि इसमें एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर्स, इंजीनियर, वकील आदि शामिल होंगे।
सम्मानके लिए आवेदन मांगे
जयपुर|भिश्ती अब्बासीसमाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को भारत स्काउट गाइड परिसर में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान शेख जमियतुल अब्बास के प्रदेश सचिव इकरामुद्दीन अब्बासी ने बताया कि समारोह में 10वीं, 12वीं उच्च शिक्षा में 70% अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। आवेदन 15 अक्टूबर तक फतेह टीबा, आदर्श नगर स्थित संस्था के कार्यालय में भेज सकते हैं।