जयपुर जू में वन्यजीव सप्ताह कल से
जयपुर जू में वन्यजीव सप्ताह कल से
जयपुर| जयपुरजू में 60वां वन्यजीव सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर के बीच मनाया जाएगा। जू डीएफओ आकांक्षा चौधरी मुताबिक इस दौरान जू में स्कूली बच्चों को वन और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही इस दौरान छुटिट्यों के चलते भारी तादाद में आने वाले पर्यटकों के मद्देनजर जू के जानवरों और आगंतुकों की सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त रखे जाएंगे।