पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंददेवजी में चल रहे नवाह्नपारायण पाठ

गोविंददेवजी में चल रहे नवाह्नपारायण पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंददेवजी में चल रहे नवाह्नपारायण पाठ

जयपुर| ब्रह्मलीनरामसुखदास जी महाराज की प्रेरणा से गोविंददेवजी मंदिर में नवाह्नपारायण पाठ चल रहे हैं। पारायणकर्ता किशनलाल गुप्ता ने बताया कि पाठ लक्ष्मी नरसिंह सेवा समिति के सान्निध्य में चल रहे यह पाठ प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक किए जा रहे हैं।

प्रबोधकोंने उठाई तबादला नीति बनाने की मांग

जयपुर| अखिलराजस्थान प्रबोधक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रबोधकों के लिए तबादला नीति बनाने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा का कहना है कि वे कई सालों से एक ही जगह काम कर रहे हैं। उन्हें भी इन तबादलों में राहत दी जाए।

प्रतिबंधितजिलों के शिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जयपुर| सोलहसालों से प्रतिबंधित जिलों में नौकरी कर रहे शिक्षक अब आंदोलन पर उतर आए हैं। सोमवार को सभी 10 प्रतिंबंधित जिलों के शिक्षकों ने अपने-अपने जिले में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग की। प्रतिबंधित जिला शिक्षक संघर्ष समिति राजस्थान के अध्यक्ष सुरेश मिर्धा का कहना है कि सरकार आश्वासन दे रही है, लेकिन इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। सरकारें बदलती गई, लेकिन उनकी पीड़ा पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब अगर इस मामले पर कुछ नहीं हुआ तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।