- Hindi News
- प्रेरित करने वालों से सफाई कार्य करवाने की मांग
प्रेरित करने वालों से सफाई कार्य करवाने की मांग
प्रेरित करने वालों से सफाई कार्य करवाने की मांग
जयपुर| अखिलराजस्थान मेहत्तर समाज महामंडल के अध्यक्ष आशादास सारसर ने सफाई अभियान को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों का बड़ी-बड़ी फोटो खिंचवाने का कार्यक्रम बताया है। सारसर ने राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर सरकारी, अर्द्धसरकारी, निगमों, परिषदों में कार्यरत सफाई कर्मियों को राष्ट्रीय महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से एक माह का अवकाश देने और सफाई के लिए प्रेरित करने वालों को सफाई का कार्य संभालने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सफाई तो रात्रि शिफ्ट में हो जाती है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सिर्फ फोटो खिंचवाकर स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी पूरी समझे। उन्होंने मांग की कि यह प्रतिनिधि सीवरेज, नालियां, जयपुर की गंदी गलियों में जाकर सफाई कार्य करें फिर फोटो खिंचवाएं।