पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान के ताले तोड़कर 60 लाख रुपए के जेवरात नकदी ले गए बदमाश

मकान के ताले तोड़कर 60 लाख रुपए के जेवरात नकदी ले गए बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| श्यामनगरएफ ब्लॉक में रविवार देर रात को एक सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाश करीब 60 लाख रुपए की नकदी जेवरात ले गए। इस संबंध में पीड़ित प्रदीप बुगालिया ने श्यामनगर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित प्रदीप बुगालिया एक व्यवसायी हैं। थानाप्रभारी सुगन सिंह ने बताया कि श्यामनगर एफ ब्लॉक में किराये के मकान में रहने वाले पीड़ित प्रदीप बुगालिया एक नौकर को घर पर छोड़कर परिवार के साथ इंदौर गए हुए थे। रविवार सुबह नौकर प्रदीप ऑफिस चला गया था। रात 11 बजे के लगभग नौकर वापस घर आया तो मकान के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था। उसने इसकी जानकारी प्रदीप को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की तलाश की। आरोपियों का सुराग नहीं लगा। इस संबंध में सोमवार को पीड़ित किरायेदार प्रदीप ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अलमारी में करीब 30 लाख रुपए की नकदी और 30 लाख रुपए के जेवर रखे हुए थे।