- Hindi News
- गैस टैंकर आग हादसे में मृतक संख्या 10 हुई
गैस टैंकर आग हादसे में मृतक संख्या 10 हुई
लोग उतरते उससे पहले ही पिघल गए वाहन
भास्कर न्यूज | जयपुर/चंदवाजी
दिल्ली-जयपुरएक्सप्रेस हाईवे पर चंदवाजी के पास शनिवार रात गैस टैंकर में आग लगने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 12 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। टैंकर में लगी आग इतनी भीषण थी कि इसके आसपास चल रहे जो 11 वाहन इसकी चपेट में आए, वे तुरंत ही पिघलना शुरू हो गए और उनमें सवार लोगों को उतरने तक का मौका नहीं मिला। टैंकर के पीछे चल रहे 7 ट्रक, एक कार, तेल से भरा एक टैंकर सहित 11 वाहन आग की चपेट में आए। कंटेनर में भरी दर्जनों बाइकें जल गईं। गैस का प्रेशर इतना तेज था कि कंटेनर को 20 फीट दूर तक धकेल दिया।
हादसा शनिवार रात करीब सवा नौ बजे हुआ था। दुर्घटना के बाद हाईवे जाम हो गया था। यातायात को डायवर्ट कर निकाला जा रहा था। एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार दोपहर 2 बजे तक यातायात सुचारु हो पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईश्वर चौधरी ने बताया कि टैंकर पानीपत से मैंगलोर जा रहा था। शेष| पेज 6
आग से पिघला कंटेनर।