- Hindi News
- जम्मू कश्मीर : गोलीबारी में घर उजड़े, पर पोलिंग बूथ गुलजार
जम्मू-कश्मीर : गोलीबारी में घर उजड़े, पर पोलिंग बूथ गुलजार
भास्करन्यूज नेटवर्क | जम्मू/रांची
जम्मू-कश्मीरमें सीमा पर पाकिस्तान की फायरिंग की मार झेलने वालों ने घरों से उजड़ने के बाद भी रविवार को जमकर मतदान किया। चौथे चरण में राज्य की 18 सीटों पर 49 फीसदी मतदान हुआ। इन सीटों पर 2008 के विधानसभा चुनावों में 45 फीसदी मतदान हुआ था। यानी इस बार चार फीसदी ज्यादा। श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां के अलावा जम्मू संभाग की दो सीटें विजयपुर और सांबा में वोट डाले गए। इनमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सोनावर सीट भी है। सांबा और विजयपुर विधानसभा के तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने फायरिंग के दौरान पलायन किया था।