पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब हर साल होगी सेना भर्ती रैली : राठौड़

अब हर साल होगी सेना भर्ती रैली : राठौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जयपुरग्रामीण के सांसद राज्यवर्द्धन िसंह राठौड़ ने रविवार को कहा िक अब जयपुर में हर साल सेना भर्ती रैली आयोिजत की जाएगी। राठौड़ रविवार सुबह 6 बजे ही आमेर में चल रही सेना भर्ती रैली का जायजा लेने गए थे। दूसरी ओर सेना अिधकारियों ने बताया िक भर्ती रैली के दौरान 15 से 17 दिसंबर तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच मेडिकल किया जाएगा। वहीं 16 दिसंबर को कोटपूतली तहसील के युवाओं की भर्ती रैली में दौड़ शारीरिक दक्षता भी जांची जाएगी। आमेर कुंडा के सीआईएसएफ परिसर में रविवार को सांगानेर, चौमूं आमेर तहसील के युवाओं की सेना भर्ती रैली हुई। सर्दी के कारण कई क्षेत्रों के अभ्यर्थी देरी से पहुंचे। अब आखिरी सेना भर्ती रैली 16 दिसंबर को कोटपूतली के युवाओं की होगी।

पहले यह रैली 13 को होनी थी, लेकिन सरकार के एक साल पूरा होने के समारोह के कारण जिला प्रशासन ने रैली स्थगित कर तीन दिन आगे बढ़ा दी थी। वहीं भर्ती रैली में सफल रहे अभ्यर्थी की सोमवार से मेडिकल जांच भी शुरु की जाएगी।