पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट में इस माह अब िसर्फ पांच वर्किंग डे ही

हाईकोर्ट में इस माह अब िसर्फ पांच वर्किंग डे ही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थानहाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से शुरू होगा, लेकिन इस साल का आखिरी वर्किंग डे 19 दिसंबर रहेगा। 15 से 19 दिसंबर तक पांच दिन के लिए हाईकोर्ट खुलेगा। इसके बाद 16 दिन तक बंद रहेगा। इसमें शीतकालीन अवकाश भी शामिल है। हालांकि, ऑफिस कार्य के लिए बीच में तीन अलग-अलग दिन हाईकोर्ट खुलेगी।

16दिन रहेगी छुट्टी : इससाल 20 दिसंबर शनिवार 21 दिसंबर को रविवार और 22 से 31 दिसंबर शीतकालीन अवकाश रहेगा। एक जनवरी नूतन वर्ष दिवस का अवकाश रहेगा, जबकि दो जनवरी को हाईकोर्ट प्रशासन की तरफ से अवकाश की घोषणा की गई है। 3 जनवरी को शनिवार है। चांद दिखता है तो चार जनवरी को बारावफात है और रविवार भी। इसके चलते हाईकोर्ट में काम-काज पांच जनवरी से शुरू हो सकेगा।

कोर्टनहीं, ऑफिस खुलेगा : इससाल 20 दिसंबर शनिवार और अगले साल 2 शुक्रवार 3 जनवरी शनिवार को हाईकोर्ट में काम-काम बंद रहेगा, लेकिन ऑफिस कार्य के लिए हाईकोर्ट खुला रहेगा।

अधीनस्थअदालतों में अवकाश : अधीनस्थअदालतों में इस सप्ताह के साथ अगले सप्ताह भी तीन दिन 22, 23 24 दिसंबर को वर्किंग डे रहेगा। शीतकालीन अवकाश 25 से 31 दिसंबर तक रहेगा।

एक जनवरी को नूतन वर्ष दिवस के अवकाश की वजह से कोर्ट दो जनवरी को ही खुलेंगी।