- Hindi News
- आचार संहिता के बहाने नाकामी नहीं छिपा सकती सरकार
आचार संहिता के बहाने नाकामी नहीं छिपा सकती सरकार
आम आदमी बीमा योजना का आज होगा शुभांरभ
जयपुर| ग्रामीणविकास एवं पंचायती राज मंत्री सुरेंद्र गोयल सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में आम आदमी बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परियोजना से जुड़ी एक लाख 43 हजार 504 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाभ देने के लिए जीवन बीमा कराया जाएगा। ग्रामीण विकास सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने बताया कि बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम 200 रुपए होगा। योजना के लाभान्वित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के परिवारों की सामान्य एवं प्राकृतिक मृत्यु होने पर 30 हजार रु. दुर्घटना से मृत्यु एवं पूर्णतया अपंग होने पर 75 हजार रु., अपंग होने पर 37 हजार 500 रु.की सहायता मिलेगी।
इसी प्रकार बीमित महिलाओं के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक पढ़ने वाले के दो बच्चों को
जयपुर| राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया प्रभारी रूपेशकांत व्यास ने कहा है कि मुख्यमंत्री आचार संहिता के बहाने अपनी और सरकार की नाकामी नहीं छिपा सकती। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के झूठे वायदों के बहकावे में आकर उसे खुलकर समर्थन दिया, उसका एहसान भाजपा ने वादाखिलाफी और कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था के बदले दिया। एक साल के शासन के दौरान महिलाओं, अजा-जजा, किसानों, युवाओं एवं समाज के हर वर्ग में असंतोष है। कानून व्यवस्था बद से बदतर होती चली गई। व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की तो कोई स्पष्ट नीति है और ना ही कोई विकास का दृष्टिकोण।