पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से बेदखल दंपती प्रेस की थड़ी में कर रहे हैं गुजर बसर

घर से बेदखल दंपती प्रेस की थड़ी में कर रहे हैं गुजर बसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरसे बेदखल एक बुजुर्ग दंपती पिछले करीब आठ माह से जवाहर नगर में सेक्टर 4 स्थित शिव मंदिर के सामने प्रेस की थड़ी में गुजर बसर कर रहा है। 63 साल के भंवरलाल उनकी प|ी प्रेम देवी ने बताया कि वे पिछले कई सालों से जवाहर नगर में रहने वाले एक रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी के यहां केयरटेकर के रूप में रह रहे थे। जिनका फरवरी 2014 में देहांत हो गया। इसके बाद बुजुर्ग दंपती को मकान खाली करना पड़ा।

वे खुद के गिरधारीपुरा, हीरापुरा स्थित मकान पर रहने गए। यह मकान भंवरलाल ने करीब दस साल पहले खरीदा था। इस मकान में उनका बेटा नंदकिशोर बहू रह रहे हैं। भंवरलाल ने अक्टूबर में बेटे तीन दुकानदारों पर मुकदमा करणीविहार थाने में दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने कोई न्यायोचित कार्रवाई नहीं की।

जवाहर नगर स्थित प्रेस की थड़ी में मौजूद भंवरलाल उनकी प|ी।