पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली बस की टक्कर से मरे युवक के परिवार को मुआवजे की मांग

रैली बस की टक्कर से मरे युवक के परिवार को मुआवजे की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवीयनगर में झालाना रोड पर शनिवार को भाजपा रैली में आई बस के शिकार हुए युवक की प|ी को 25 लाख रु. मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलाने की मांग पर कांग्रेस अल्पसंख्यक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एसएमएस की मोर्चरी के बाहर दिनभर धरना दिया, जिसमें पार्षद धर्मसिंह सिंघानिया मौजूद रहे। सूचना मिलने पर एडिशनल डीसीपी (पूर्व) रामजीवन गुप्ता, एडीएम हनुमानमल ढाका, वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सलावत खां, हिदायत खां ने समझाइश का प्रयास किया। देर शाम बाद सहमति बन सकी और पोस्टमार्टम शुरू हुआ।

गौरतलब है कि बरौनी टोंक निवासी मोहम्मद शहजाद (34) सउदी अरब में काम करता था। करीब तीन माह से छुट्टियां बिताने सांगानेर में रह रहा था। शनिवार देर शाम वह साथी के साथ एक्टिवा पर झालाना रोड से गुजर रहा था। मालवीय नगर में सी-टू प्लाजा के समीप मोक्षधाम के सामने एक बस ने एक्टिवा को टक्कर मारी, जिससे शहजाद की मौत हो गई, पर उसका साथी बच गया। बस जोधपुर में लूणी से आए भाजपा कार्यकर्ताओं की थी, जो जनपथ पर आयोजित समारोह में आए थे। दुर्घटना थाना पूर्व ने केस दर्ज कर बस को जब्त कर ड्राइवर को पकड़ा था।