- Hindi News
- \"पीलिया की शिकार महिला के घर क्यों नहीं गए मंत्री?\'
\"पीलिया की शिकार महिला के घर क्यों नहीं गए मंत्री?\'
विसं.जयपुर| प्रदेशके दो मंत्रियों किरण माहेश्वरी और अरुण चतुर्वेदी के सिविल लाइंस में पीलिया प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार यदि गंभीर है तो उसके ये दोनों मंत्री पीलिया से मरी जमुना राय के घर क्यों नहीं गए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सुबह-सुबह अंधेरे में मौके पर जाने वाले मंत्रियों को दिन में जाना चाहिए था और लोगों से मिलना चाहिए था, ताकि हकीकत का पता चलता।