- Hindi News
- राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने सरकार का जताया आभार
राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने सरकार का जताया आभार
जयपुर| राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने विद्यार्थी मित्रों के लिए विद्यालय सहायक का नया कैडर बनाए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। संघ के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेंद्र रंधावा ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि राज्यभर के विद्यार्थी मित्र अप्रैल 2014 से बेरोजगार थे। लंबे समय से स्थायी होने के आंदोलनरत थे। मुख्यमंत्री की ओर से भाजपा सरकार के शनिवार को एक साल पूरा होने पर विद्यालय सहायक के पद पर समायोजन की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र का वादा पूरा किया है। इससे 23 हजार परिवारों के घर में खुशियां आई हैं। संघ मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करता है।