पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनी की सफाई महिलाओं के जिम्मे

कॉलोनी की सफाई महिलाओं के जिम्मे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गापुरास्थित शांति नगर कॉलोनी में रविवार को महिलाओं की ओर से सफाई की गई। सफाई अभियान सुबह 9 बजे शांति नगर शॉपिंग सेंटर से शुरू हुआ। इसके बाद पूरी कॉलोनी में सफाई की। इसके लिए महिलाओं ने 10 ग्रुप बनाए। इनके द्वारा सफाई, कचरा उठाने और कचरे को मुख्य डिपो पर डालने का काम किया गया। शांति नगर विकास समिति के अध्यक्ष जय वशिष्ठ ने बताया कि अभियान के लिए वूमन पावर ग्रुप बनाया गया है। इसका मुख्य उद्‌देश्य कॉलोनी को साफ-सुथरा रखना है। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छ शहर का संदेश दिया जाएगा। अब कॉलोनी की सफाई की जिम्मेदारी महिलाओं की रहेगी।