पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनैतिक काम में लिप्त महिला चार युवक गिरफ्तार

अनैतिक काम में लिप्त महिला चार युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनैतिककाम में लिप्त एक महिला चार युवकों को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल डीसीपी करण शर्मा ने बताया कि रविवार को प्लॉट नंबर 27, रानी कॉलोनी में अनैतिक काम होने की सूचना मिली थी। इस पर एसीपी धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। जहां एक महिला चार युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले। यह मकान पकड़े गए आरोपी कृष्णकांत शर्मा (25) ने ले रखा था। मानटाउन, सवाईमाधोपुर निवासी दूसरा आरोपी खेमचंद शर्मा (25) यहां चंद्र नगर, गोपालपुरा में किराए से रहता है। मानटाउन निवासी तीसरा आरोपी जितेंद्र शर्मा (28), सूडान निवासी चौथा आरोपी रमाधान अहमद (25) हाल किरायेदार रजतपथ, मानसरोवर का है। रमाधान सूडान से पढ़ाई के वीजा पर भारत आया है। पकड़ी गई गीता उर्फ ज्योति (27) असम की रहने वाली है। मामले की जांच एसीपी नरेंद्र सिंह को सौंपी है।