पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनुप्रिया प्राची राज्य टेिनस के फाइनल में

कनुप्रिया प्राची राज्य टेिनस के फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | कनुप्रियाने थीरा को 3-1 से हरा यहां चल रही राज्य स्तरीय टेनिस चैंपियनशिप में लड़कियों के अंडर-10 वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उनका सामना प्राची से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में प्राची ने देविका शाह को 5-2 से हराया। लड़कों के अंडर-12 वर्ग में रौनक सिंह ने यजुश को 5-1 से, प्रद्युम्न ने आदित्य को 5-0 से, नीलम ने अनुराम को 5-1 से, पुनीत ने शांतनु को 5-3 से तथा अक्षत ने कुलिश को 5-1 से हराया।

बालक युगल वर्ग में अनिरुद्ध प्रथम ने सवम संभव को 5-0 से, लक्ष्य करन ने केशव कौस्तुभ को 5-2 से, आर्यन नतांश ने गौतम दिव्यांश को 5-2 से, रौनक सिंह श्रेयांस ने तन्मय ईशाव को 5-2 से, भव्य नीलय ने शौर्य कौशल को 5-2 से तथा अभिषेक आदित्य ने तन्मय-आर्यन को 5-2 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

एनबीएफस्कूल ने जीता खिताब: एनबीएफस्कूल ने यहां संपन्न मिनी सब-जूनियर जिला रोलबॉल चैंपियनशिप में दोहरे खिताब जीत लिए। बालक वर्ग के फाइनल में उसने विद्याधर नगर को 3-2 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में उसने झोटवाड़ा क्लब को 5-2 से मात दी। रविवार को ही राज्य रोल बॉल संघ की एजीएम हुई, जिसमें सरिता कांत को चेयरमैन नियुक्त किया गया।