पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान सौराष्ट्र रणजी मैच पर भी छाया कोहरा

राजस्थान-सौराष्ट्र रणजी मैच पर भी छाया कोहरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबीनगर में दो दिन से छा रहे कोहरे का असर यहां राजस्थान सौराष्ट्र के बीच मुकाबले पर भी पड़ा। यहां एसएमएस स्टेडियम पर कोहरे के कारण रविवार को निर्धारित समय पर मैच शुरू नहीं हो सका। शाम को 21 मिनट के खेल में सिर्फ चार ओवर फेंके जा सके। राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए थे। सिद्धार्थ सर्राफ तीन विनीत सक्सेना एक रन बनाकर क्रीज पर थे।

कोहरे के कारण मैदान पर इतनी रोशनी नहीं थी कि खेल शुरू कराया जा सके। दोपहर बाद 3.45 बजे टॉस हुआ। 4.15 बजे मैच शुरू हुआ, लेकिन 4.36 बजे ही फिर रोक देना पड़ा। इससे पहले दिन में अंपायर बार-बार रोशनी जांच करते रहे, लेकिन मैच शुरू नहीं हो सका।

जयपुरआए चयन समिति प्रमुख संदीप पाटील : भारतीयिक्रकेट बोर्ड की सीिनयर चयन समिित के प्रमुख संदीप पाटील मैच देखने जयपुर पहुंच गए हैं। वे रविवार को भी मैदान पर थे। पाटील मैच के चारों िदन जयपुर में ही रहेंगे।

अंडर-19में हुआ 20 ओवर का खेल

राजस्थानछत्तीसगढ़ के बीच केएल सैनी स्टेडियम पर चल रहे कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) मैच में रविवार को 20 ओवर का ही खेल हो सका। राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। राजस्थान के अमित गौतम नाबाद 27 महिपाल लोमरोर नाबाद 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। आदित्य गढ़वाल 21 यश कोठारी 2 रनों का योगदान दिया।

सीिनयरमहिला टीम पांच विकेट से जीती

गोवामें खेले गए सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में राजस्थान ने जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए जम्मू-कश्मीर ने 6/128 रन बनाए। राजस्थान की ओर से रूमेली धर ने दो तथा सुमन मीणा, प्रीति डीमर रेणु यादव ने 1-1 विकेट लिया। राजस्थान ने 38.4 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। रूमेली धर ने 64, जया शर्मा ने 15 प्रियंका शर्मा ने 14 रन बनाए।