पैदावार ज्यादा, सस्ता होगा बासमती
देशमें इस साल बासमती चावल की पैदावार बढ़ने से इसकी कीमतें निरंतर गिर रही हैं। दो माह के दौरान बासमती 1121 सेला करीब 21 रुपए प्रति किलो सस्ता हो चुका है। वर्तमान में इसके थोक भाव 59 से 64 रुपए प्रति किलो पर गए हैं।
जगदीश नारायण रतनलाल सिंघल एंड संस के मनोज सिंघल बताते हैं कि सूरजपोल मंडी में दो माह पूर्व बासमती 1121 सेला के थोक दाम 80 से 85 रुपए प्रति किलो चल रहे थे, जिसमें अब भारी गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि बासमती 1121 के साथ-साथ डीबी, शरबती, सुगंधा, 1509, पीआर 11 एवं परमल चावल की पैदावार में इजाफा होने से इनकी कीमतों में भी क्वालिटीवाइज 4 से 21 रुपए प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई है। देश की मंडियों में इस समय कुल धान की दैनिक आवक लगभग 60 लाख बोरी के आसपास हो रही है।
गौरतलब है कि दो महीने पहले खुदरा में 1121 बासमती चावल उपभोक्ता को 100 रुपए प्रति किलो के आसपास मिल रहा था, जो कि अब घटकर 75 से 80 रुपए किलो रह गया है। जानकारों के मुताबिक इसमें और गिरावट के आसार हैं।
मंदी के कारण
}आयातक देश ईरान ने इम्पोर्ट ड्यूटी 45 फीसदी तक बढ़ा दी, लिहाजा एक्सपोर्ट घट गया।
} ईरान के अलावा अन्य खाड़ी आयातक देशों में स्वयं की पैदावार अच्छी होने से डिमांड में कमी आई।
} भारत में बंपर पैदावार। इस वर्ष 1087 लाख टन (कुल धान) उत्पादन का अनुमान, जबकि पिछले साल 1041 लाख टन की हुई थी पैदावार।
} बासमती की एक नई किस्म 1509 बहुतायत में रही है, जिससे मंदी को बल मिला।
} उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने से घरेलू खपत में गिरावट।
आवककहां-कहां
}हरियाणाकी करनाल, कैथल, निसिंग, तरावड़ी, कुरूक्षेत्र एवं टोहाना। }पंजाब की अमृतसर, मोगा, तरनतारन, फिरोजपुर तथा जलालाबाद।